Thursday, April 30, 2020

एक पढ़ने वाले मज़दूर के सवाल - बेर्तोल्त ब्रेख्त


किसने किया था सात द्वारों वाले थेब्स का निर्माण?
किताबों में केवल राजाओं के नाम हैं।
क्या राजाओं ने पत्थर उठाए थे?
और बेबीलोन, जो कई बार नष्ट हुआ -
किसने किया इतनी बार पुनर्निर्माण?
चमचमाते सुनहरे लीमा के कौन से घरों में
रहते थे उसके मज़दूर?
और उस शाम
जब चीन की दीवार का निर्माण ख़त्म हुआ
कहाँ चले गये सारे इंटा ढोने वाले मज़दूर?
विजयी मेहराबों से भरा महान रोम
किन लोगों ने खड़ा किया?
सीज़र किस पर विजयी हुआ?
बहु-प्रशंसित बीजान्टियम मे निवासियों के लिए
केवल महल ही थे क्या?
और उस रात भी, जब समुद्र आलीशान एटलांटिस को
निगल रहा था,
पुकार रहे थे डूबने वाले अपने अपने दास l

सिकंदर ने भारत जीता l
अकेले ही जीता?
सीजर ने गॉल्स को हराया l
क्या उसके साथ एक रसोइया भी नहीं था?
स्पेन का राजा फिलिप अपने जहाज़ों के बेड़े को डूबता देख, रोया l
क्या और कोई भी नहीं रोया?
फ्रेडरिक द्वितीय सात साल के युध में विजयी हुआ l
उसके साथ और कौन जीता?

हर पन्ने पर एक जीत।
जशन का खाना किसने बनाया?

हर दशक, एक महान व्यक्ति ।
उसका खर्चा किसने उठाया?

कितनी सारी कहानियाँ।

कितने सारे सवाल l

हिन्दी अनुवाद: परवेज़ 

(Note: All material on this blog is copyrighted! Sharing of complete articles or their links, without editing and with due credit, is allowed for non-commercial purposes only. For publication or any other use, please contact the author.)